शामली। सुहागिन महिलाओं का त्यौहार करवाचौथ का पर्व गुरुवार को पारंपरिक श्र(ा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने व्रत रखकर अपने पतियों की लंबी आयु की कामना की। देर रात चांद का दर्शन कर अपने व्रत का समापन किया। पर्व के मौके पर शहर के ब्यूटी पार्लरांे में सुहागिनों की भारी भीड जमा रही। महिलाओं ने कहानी सुनकर घर की बुजुर्ग महिलाओं का आशीर्वाद भी प्राप्त लिया। जानकारी के अनुसार सुहागिन महिलाओं का प्रमुख त्यौहार करवाचौथ का पर्व गुरुवार को जिलेभर में पारंपरिक श्र(ा, उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने अपने पतियांे की लंबी आयु के लिए पूरे दिन निर्जल उपवास रखा तथा देर रात चांद के दर्शन के बाद पानी पीकर उपवास तोडा। दोपहर के समय सभी महिलाओं ने एकत्र होकर कहानी सुनी तथा अपने घर की बुजुर्ग महिलाओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह से ही पर्व को लेकर महिलाओं में अच्छा खासा उत्साह नजर आ रहा था। शाम के समय घरों में विशेष पकवान भी बनाए गए। पर्व पर शहर के ब्यूटी पार्लर भी महिलाओं से गुलजार रहे। ब्यूटी पार्लर वालों को सांस लेने तक की फुर्सत नहीं मिली। सुहागिन महिलाएं एक से बढकर एक सुंदर परिधानों में सजी धजी नजर आयी। वहीं बाजारों में भी भारी भीड के कारण जाम की स्थिति बनी रही। करवाचौथ पर पहली बार व्रत रख रही सुनीता का उत्साह देखते ही बनता था। सुनीता ने बताया कि शादी के बाद यह उनका पहला व्रत है। उन्होंने अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखा तथा रात को चंद्रदर्शन के बाद अपना व्रत खोला। वहीं कविता ने बताया कि उनकी शादी को 15 साल हो चुके हैं और वे पूरी श्र(ा से व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। दूसरी ओर करवाचौथ पर पति भी पीछे नहीं रहे और कई पतियों ने अपनी पत्नियों की लंबी आयु के लिए व्रत रखा। शाम के समय उन्हें कई संुदर गिफ्ट भी दिए जिसके लिए मोबाइल शॉप, ज्वैलरी शोरूम, गिफ्ट सेंटर पर पुरुषों की भीड लगी रही। वहीं कांधला, कैराना, झिंझाना, गढीपुख्ता मंे भी करवाचौथ का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पतियों की लंबी आयु की कामना की।
श्रद्धा-उल्लास से मनाया गया करवा चौथ का पर्व