मोटापा आजकल के समय की सबसे बड़ी समस्या बनता जा रहा है। हमारे गलत खान-पान और रहन-सहन की वजह से मोटापा बढ़ता है। अगर आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं तो आपको एक सही तरीका अपनाने की जरूरत है। इससे न केवल आपका वजन घटेगा बल्कि आपका स्वास्थ्य भी सही रहेगा। इस स्थिति में आपको केवल सुबह जल्दी उठना पड़ेगा और कुछ टिप्स अपनाने चाहिए, जिससे सिर्फ दो हफ्ते में ही आपका वजन करीब २-३ किलो कम हो जाएगा। आइए जानते हैं कौन-से हैं यह तरीके जिसके जरिए आप अपनी तोंद अंदर कर सकते हैं....सुबह गुनगुना पानी पिएं सुबह उठकर पानी पीना सेहत के लिए अच्छा होता है। डॉक्टर्स भी इस बात की सलह देते हैं कि सुबह उठकर पानी पीना चाहिए। अगर आप मोटापे के शिकार हैं तो आपको सुबह उठकर एक गिलास गुनगुने पानी में १ नींबू का रस मिलाकर पीना चाहिए। इससे न केवल आपका वज़न कम होगा बल्कि यह शरीर में मौजूद गंदगी को भी बाहर निकालने में सहायक है। पैदल चलें और एक्सरसाइज करें रोज़ाना ३० मिनट तक पैदल चलनने और एक्सरसाइज करने से न केवल आपका वजन कम होगा बल्कि इससे आप मधुमेह, हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हाई ब्लड प्रेशर जैसी कई गंभीर बीमारी से भी बच सकते हैं। सबसे पहले आप १५ मिनट तक पैदल चलें और फिर २ मिनट तक आराम कर लें। अब आप ऐसी एक्सरसाइज करें जिससे आपके पेट पर दवाब बनें। ऐसी एक्सरसाइज करने से आपके शरीर का रक्त परिसंचरण बढ़ेगा जिससे आपका वजन तेजी से घटने लगेगा। सुबह का नाश्ता जरूर करें डॉक्टर्स भी इस बात की सलह देते हैं कि सुबह का नाश्ता हमेशा करना चाहिए। इसके अतिरिक्त सुबह के नाश्ते में जरूरी पोषक तत्व भी होने चाहिए। यह पोषक तत्व हमें दिनभर के कार्याे के लिए ऊर्जा प्रदान करते हैं। इसलिए सुबह एक्सरसाइज करने के बाद नाश्ता जरूर करें। आप अपने नाश्ते में ओट्स, होल-ग्रेन ब्रेड, एग व्हाइट, ऑमलेट, पोहा, सूजी का चीला, उपमा, फ्रूट्स आदि शामिल कर सकते हैं। यह सारे पदार्थ आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होंगे। जलपान में स्वस्थ चीज़ो का सेवन करें अक्सर सुबह के नाश्ते के बाद कुछ घंटो बाद हमें भूख लगने लगती है। ऐसे समय में कई बार हम गलत चीज़े खा लेते हैं , जिनसे वजन बढ़ने लगता है।अगर आपको दोबारा भूख लगती है तो भूलकर भी समोसा, ब्रेड पकोड़े जैसे पर्दाथो का सेवन न करें। यह आपके वजन को और बढ़ा सकते हैं। इसलिए जब भी आपको दोबारा भूख लगे तब आप मखाने और रोस्ट मूंगफली का सेवन करें। यही नहीं इसके अलावा भी आप नट्स,कटोरी ओट्स, भुने चने, कच्ची सब्जियों का सलाद भी खा सकते हैं। फाइबर का सेवन अधिक करें अपने आहार में फाइबर की मात्रा अधिक लें। वजन घटाने में फाइबर बेहद लाभदायक होता है। खासतौर पर चिपचिपे फाइबर का सेवन करें , क्योंकि यह तृप्ति को बढ़ाता है। जिससे वजन नियंत्रण में रहता है। दिनभर एक जगह न बैठें लगातार ज्यादा देर तक बैठने से भी वजन बढ़ जाता है। अगर आपका काम ज्यादा देर तक बैठने का है तो आपको हर १ घंटे के बाद करीब ३-५ मिनट तक पैदल चलना चाहिए। इसके अलावा आपको अपनी आंखो को ठंडे पानी से धोना चाहिए। ऐसा करने से आपका मेटाबॉलिज्म सही रहता है।
हमारे गलत खान-पान और रहन-सहन की वजह से मोटापा बढ़ता है