उप्र में २५ आई.ए.एस अफसरों का तबादला,कौशल राज शर्मा वाराणसी के डीएम, सुरेन्द्र सिंह मुख्यमंत्री के विशेष सचिव बने


लखनऊ-उत्तर प्रदेश सरकार ने आज देर रात २५ आई ए एस अफसरों का तबादला कर दिया है जिनमे लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों के जिलाधिकारी शामिल है 7ढाई साल से लखनऊ के जिलाधिकारी रहे कौशल राज शर्मा को वाराणसी का जिलाधिकारी बनाया गया है जबकि वहां के जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह को विशेष सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है। इनके अलावा अभिषेक प्रकाश को लखनऊ का जिलाधिकारी,सुशील पटेल को मिर्जापुर,हरी प्रताप शाही बलिया,मानवेन्द्र सिंह फर्रुखाबाद,योगेश शुक्ला ललितपुर,नितीश कुमार बरेली,ज्ञानेश्वर त्रिपाठी हमीरपुर,शुभ्रा सक्सेना रायबरेली की जिलाधिकारी बनायीं गयी है। मिर्जापुर के मंडलायुक्त के पद पर प्रीति शुक्ला को नियुक्त किया गया है,भवानी सिंह खरगौत उर्जा,किंजल सिंह एपीसी शाखा,अनुराग पटेल भी एपीसी शाखा,वीरेन्द्र कुमार सिंह पंचायती राज,नेहा शर्मा पिछड़ा वर्ग कल्याण ,रविशंकर गुप्ता को एपीसी शाखा में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।  मनमोहन चौधरी को अलीगढ,देवेन्द्र कुशवाहा को आगरा,श्रीकांत मिश्रा को उन्नाव विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है 7अक्षय त्रिपाठी कानपुर के नगर आयुक्त,शुभ्रांत शुक्ला राज्य सम्पति अधिकारी नियुक्त बनाये गए है। ईशा प्रिया बुलन्दशहर की जॉइंट मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।